A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने शुरू की आलिया-रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग

शाहरुख खान ने शुरू की आलिया-रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग

शाहरुख खान अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में कैमियो करते दिखेंगे।

शाहरुख खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट- India TV Hindi
Image Source : शाहरुख खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय है। फिल्म के सेट से तस्वीरें और वीडियो भी अक्सर सामने आते रहते हैं। हाल ही में यह खबर आई थी कि शाहरुख खान इस फिल्म में एक विशेष भूमिका निभाएंगे। और अब, सुपरस्टार ने फिल्म के अपने सीन की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान को लेकर ट्वीट किया गया है। एक यूजर ने एक स्टोरी की तस्वीर शेयर की जिसमें कैप्शन लिखा, "SRK ब्रह्मास्त्र के साथ नाइट शेड्यूल 11वां दिन।"

सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं मेगास्टार अमिताभ बच्चन और साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन भी इस पौराणिक नाटक का हिस्सा हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निरर्देशित इस फिल्म में मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। कथित तौर पर, यह 2020 की गर्मी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बता दें, इससे पहले शाहरुख खान रणबीर कपूर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में भी कैमियो कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Related Video