A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में क्या कर रहे हैं शाहरुख खान? यहां पढ़िए उनका शानदार जवाब

लॉकडाउन में क्या कर रहे हैं शाहरुख खान? यहां पढ़िए उनका शानदार जवाब

शाहरुख खान ने ट्विटर पर फैंस के कई सवालों के जवाब दिए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने लॉकडाउन में क्या सीखा है।

Shahrukh khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM शाहरुख खान ने ट्विटर पर दिए फैंस के सवालों के जवाब

बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान को लेकर पूरी दुनिया में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर अनाउंस किया कि वो कुछ समय के लिए सवालों के जवाब देंगे, जिसके बाद फैंस के सवालों की भरमार आ गई। एक फैन ने उनसे पूछा कि लॉकडाउन के दौरान वो क्या कर रहे हैं और कैसे समय बिता रहे हैं। इस पर शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इन दिनों वो बच्चों के खिलौने साफ कर रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि इस रफ्तार भरी जिंदगी में लोगों को थोड़ा थमने की और प्रकृति को महसूस करने की जरूरत है।

एक फैन ने पूछा कि लॉकडाउन के दौरान आप अपना समय कैसे बिता रहे हैं तो शाहरुख खान ने जवाब दिया, 'मेरे पास तीन किड्स हैं, पूरा दिन उनके साथ बीत जाता है। हर एक के साथ एक-एक घंटे समय बिताता हूं। बाकी समय उनके खिलौने साफ करने में बीत जाता है।'

एक ने पूछा कि इन दिनों आपने क्या-क्या सीखा? इस पर किंग खान ने कहा, 'यही की अब थोड़ा धीमे चलने की जरूरत है। जिंदगी को देखो और प्रकृति को महसूस करो।'

दूसरे फैन ने पूछा कि आप आखिरी बार घर से बाहर कब गए थे? इसका जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, 'जहां तक पिछले साल'।

एक और फैन ने पूछा कि, 'कोरोना वायरस का फिल्म इंडस्ट्री पर जो असर पड़ा है, उसे आप कैसे देखते हैं? इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, 'मुझे लगता है कि हम सभी को पॉज को दबाना होगा... रिसेट करना होगा और फिर अपनी दुनिया को आगे बढ़ाना होगा।'

Latest Bollywood News