1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरूख चाहते हैं बालीवुड में कदम रखने से पहले पुरानी क्लासिक फिल्में देखें आर्यन

शाहरूख चाहते हैं बालीवुड में कदम रखने से पहले पुरानी क्लासिक फिल्में देखें आर्यन

सुपरस्टार शाहरूख खान ने अपने बेटे आर्यन के लिए पुरानी हिंदी और अंग्रेजी क्लासिक फिल्मों का संग्रह किया है । शाहरूख ने कहा कि वह चाहते हैं कि आर्यन ये फिल्में देखें ताकि उन्हें बालीवुड में आने की प्रेरणा मिले।

shahruk and aryan- India TV Hindi
shahruk and aryan

मुंबई: सुपरस्टार शाहरूख खान ने अपने बेटे आर्यन के लिए पुरानी हिंदी और अंग्रेजी क्लासिक फिल्मों का संग्रह किया है । शाहरूख ने कहा कि वह चाहते हैं कि आर्यन ये फिल्में देखें ताकि उन्हें बालीवुड में आने की प्रेरणा मिले। आर्यन जल्द ही संयुक्त राज्य अमेरिका के एक प्रतिष्ठित संस्थान में फिल्मों के क्षेत्र में औपचारिक शिक्षा प्राप्त करना शुरू करेंगे।

शाहरूख ने कहा, मैं आर्यन को बहुत सी फिल्में दिखा रहा हूं क्योंकि अब वह फिल्म स्कूल जाएगा। मैंने एक फोल्डर बनाया है जिसमें द अनटचएबल, गुडफेलास और माइकल डगलस, फॉलिंग डाउन जैसी सभी महान अंग्रेजी क्लासिक फिल्में हैं। मैं अभी उसे अंग्रेजी फिल्में दिखा रहा हूं। 

उन्होंने कहा, मैंने अलग से एक हिंदी क्लासिक फिल्मों का फोल्डर भी बनाया है। इसमें जाने भी दो यारों, शोले, दो आंखे बारह हाथ दिलीप साहब और मेरी दोनों की देवदास जैसी फिल्में हैं। मैं चाहता हूं कि वह अधिक से अधिक फिल्में देखे और वह देखता भी है जिनमें अधिकतर मेरी फिल्में होती है। दिलवाले का मानना है कि शिक्षा सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि मेरे देश में लोग कम से कम स्नातक हो। मैं इसकी प्रार्थना और उम्मीद करता हूं । शिक्षित होना बहुत ही जरूरी है।

Latest Bollywood News