A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी तस्वीर शेयर कर कार्तिक आर्यन ने फैंस से पूछा - हैलो कौन?

अपनी तस्वीर शेयर कर कार्तिक आर्यन ने फैंस से पूछा - हैलो कौन?

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन लगातार अपनी तस्वीरों को फैंस के बीच शेयर करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर को शेयर करते हुए फैंस से सवाल पूछा है।

Kartik Aaryan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KARTIK AARYAN अपनी तस्वीर शेयर कर कार्तिक आर्यन से फैंस से पूछा - हैलो कौन?

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने गुरुवार को एक नई मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की। उनके कैप्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इंस्टाग्राम तस्वीर में अभिनेता को कैमरे में इंटेंस लुक देते देखा जा सकता हैं। वह स्वेट पैंट और जैकेट पहने एक डैपर पोज दे रहें है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा , "हैलो कौन ??"

फैंस को कार्तिक की नई पोस्ट काफी पसंद आई । फोटो को अब तक 4.7 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं, साथ ही तस्वीर पर ढेर सारे कमेंट भी आ रहें है।

फिलहाल कार्तिक की दो फिल्में लाइन में हैं। वह फिल्म 'भूल भुलैया 2' में दिखाई देंगे, जिसमें तब्बू और कियारा आडवाणी भी हैं। यह फिल्म 2007 में आई फिल्म 'भूल भुलैया' का सीक्वल है। उनके पास फिल्म 'धमाका' भी है, जो एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

वह हाल ही में करण जौहर द्वारा निर्मित 'दोस्ताना 2' से अपने विवादास्पद तरीके से निकाले जाने पर चर्चा में थे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News