A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान पटौदी को शादी के लिए हां कहने से पहले रखी थी ये स्पेशल शर्त

शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान पटौदी को शादी के लिए हां कहने से पहले रखी थी ये स्पेशल शर्त

बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी के लिए हां कहने से पहले एक शर्त रखी थी।

sharmila tagore and mansoor ali khan pataudi- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई स्पेशल जोड़ियां हैं और रही हैं जिनकी लोग मिसाल देते नहीं थकते हैं। दिलीप कुमार-सायरा बानो अमिताभ बच्चन- जया बच्चन, सुनील दत्त-नरगिस, धर्मेंद्र-हेमा मालिनी। इन सभी के साथ एक खास जोड़ी थी शर्मिला टैगोर और क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी थी। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार ने सुपर टेलेंटेड क्रिकेटर से शादी की थी। पर क्या आपको पता है शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान के सामने शादी करने से पहले एक शर्त रखी थी। आइए आपको इस कपल की शादी के बारे में बताते हैं।

शर्मिला और मंसूर की पहली मुलाकात कोलकाता में एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शर्मिला टैगोर पहली ही मुलाकात में मंसूर को दिल दे बैठी थी।  बाद में दोनों ही एक-दूसरे के लिए वैसा ही महसूस करने लगे। जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। मगर शादी के लिए हां कहने से पहले शर्मिला टैगोर ने एक शर्त रखी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शर्मिला टैगोर ने शादी के लिए हां कहने के लिए मंसूर अली खान पटौदी से एक मैच में तीन लगातार छक्के मारने के लिए कहा था। जिसके लिए वह मान गए थे। बाकि तो आप फिर जानते ही हैं। मंसूर ने शर्त जीत ली और दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान के दो बच्चे सैफ अली खान और सोहा अली खान है। शर्मिला टैगोर अब तो तैमूर अली खान की दादी और इनाया नौमी खेमू की नानी बन गई हैं। इस दिनों परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

Latest Bollywood News