1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब इनकी जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहते हैं 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के निर्देशक

अब इनकी जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहते हैं 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के निर्देशक

'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से निर्देशन के क्षेत्र में करियर की शुरुआत कर चुके फिल्मकार शशांक खेतान का कहना है कि वह बॉलीवुड शोमैन...

shahsank khaitan- India TV Hindi
shahsank khaitan

मुंबई: 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से निर्देशन के क्षेत्र में करियर की शुरुआत कर चुके फिल्मकार शशांक खेतान का कहना है कि वह बॉलीवुड शोमैन सुभाष घई पर बायोपिक बनाना पसंद करेंगे।

शशांक ने एक विशेष साक्षात्कार के दौरान दिग्गज निर्देशक सुभाष घई पर बायोपिक बनाने के बारे में पूछे जाने पर कहा, "क्यों नहीं। सुभाष सर का जीवन कहानियों और अनुभवों से भरा है। मुझे पूरा भरोसा है कि जिस दिन हम उनकी बायोपिक के लिए बैठेंगे तो दिलचस्प चीजें बाहर आएंगी।"

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि मैं किसी दिन उनकी बायोपिक को सही ठहराने के लिए सही स्तर पर पहुंच सकूंगा। मेरा मानना है कि मैं अभी भी सीख रहा हूं और उनकी कहानी बताने के लिए आपको इसी तरह के अनुभव की आवश्यकता है।"

वह सुभाष घई के व्हाइसलिंग वुड संस्थान के पूर्व छात्र रह चुके हैं। शशांक से यह पूछे जाने पर कि सुभाष के किरदार में वह किसे देखना पसंद करेंगे? इस पर उन्होंने कहा, "किसी को नहीं, वह खुद अपनी भूमिका निभाएंगे।"

शशांक द्वारा निर्देशित 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' शुक्रवार को जारी हुई।
 

Latest Bollywood News