1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शेखर सुमन ने की सुशांत सिंह राजपूत केस पर फोकस करने की मांग, ट्वीट कर कही ये बात

शेखर सुमन ने की सुशांत सिंह राजपूत केस पर फोकस करने की मांग, ट्वीट कर कही ये बात

शेखर सुमन को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सुस्त पड़ जाने और जांच के बॉलीवुड के कथित ड्रग कनेक्शन की दिशा में मुड़ जाने से निराशा हुई है।

sushant singh rajput and shekhar suman- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SUSHANT_COSMIC_ENERGY सुशांत सिंह राजपूत और शेखर सुमन

अभिनेता शेखर सुमन को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सुस्त पड़ जाने और जांच के बॉलीवुड के कथित ड्रग कनेक्शन की दिशा में मुड़ जाने से निराशा हुई है। उन्होंने ट्वीट किया, "ड्रगीज को मार दो..सलाखों के पीछे डालो, देश से निकालो, फिल्म से निकालो, हमें कोई मतलब नहीं। हमें सिर्फ ये बताओ कि सुशांत को किसने मारा और क्यों? कहां गए पिठानी, नीरज, सैमुएल, खत्री, कुक, लॉकस्मिथ, एम्बुलेंस वाला, नकाब वाली लड़की और समूचा गैंग?"

शेखर सुमन 14 जून को सुशांत की मौत होने के बाद से उनके परिवार के साथ हमदर्दी दिखाते रहे हैं। वह सुशांत के परिवार से मिलने बिहार भी गए थे।

इस बीच, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) सुशांत की मौत के मामले की ड्रग एंगल से जांच कर रही है और इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही फिल्म स्टार दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह को समन जारी किया गया है।

रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। रिया चक्रवर्ती ने बंबई उच्च न्यायालय में दायर जमानत याचिका में कहा है कि वह निर्दोष हैं और मादक पदार्थ नियंत्रण (एनसीबी) 'जान-बूझ कर' उन पर और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि वह 'विच हंट' (संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश अभियान) का शिकार हुई हैं। आज रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Related Video