मुंबई: शेमारू इंटरनेशनल लिमिटेड ने ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में अपनी मौजूदगी दर्ज करा ली है। कंपनी की पहल #FilmiGaaneAntakshri ने ट्विटर पर लोगों को खासा आकर्षित किया और इस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्फ पर इस हैशटैक ने कई बार ट्रेंड किया। ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ ने भी इस बात की पुष्टि की है कि यह डिजिटल प्लैटफॉर्म पर खेली गई पहली और सबसे लंबी अंताक्षरी है।
सिनेमा से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसी कैंपेन के दौरान शेमारू ने ‘पब्लिक को एक दिन में की गई सबसे ज्यादा ट्वीट्स’ करने का रिकॉर्ड भी बनाया। #FilmiGaaneAntakshri कैंपेन 26 सितंबर 2016 को शुरू हुआ था और इसके अंतर्गत एक दिन में 34,949 ट्वीट किए गए थे। इस कैंपेन में लोगों के उत्साह को देखते हुए कंपनी ने #FilmiGaaneAntakshari को जारी रखने का फैसला किया है। अब यह इवेंट हफ्ते में एक बार मंगलवार को होगा, जहां म्यूजिक लवर्स पुराने गानों का मजा ले सकते हैं। यह खेल फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। 7 दिनों तक चले कैंपेन #FilmiGaaneAntakshri में कुल मिलाकर 1,55,913 ट्वीट किए गए थे।
इस मौके पर शेमारू एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर हिरेन गडा ने कहा, ‘हम भारत और देश के बाहर से भी लोगों द्वारा मिली प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं। ट्विटर को युवा लोगों का प्लैटफॉर्म माना जाता है और इसमें इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यह बताती है कि पुराने गाने युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं।’ #FilmiGaaneAntakshari कैंपेन को ट्विटर पर 7 दिनों के लिए, 26 सितंबर से 3 अक्टूबर 2016, के बीच चलाया गया था। 168 घंटों तक चले इस कैंपेन का उद्देश्य लोगों को फिर से पुराने गानों के दौर में जीने का अहसास दिलाना था।
Latest Bollywood News