शिल्पा शेट्टी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह अपने पति राज कुंद्रा को रॉयल पैलेस के सामने किस कर रही हैं।
Image Source : INSTAGRAMshilpa shetty and raj kundra
शिल्पा शेट्टी(shilpa shetty) इन दिनों छुट्टियां मनाने के लिए लंदन गई हुई हैं। जहां वह बेटे और पति के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में शिल्पा पति राज कुंद्रा(Raj kundra) को किस करती नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जुम्मा चुम्मा दे दे। शिल्पा और राज कुंद्रा की इस वीडियो को 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में दोनों लंदन के रॉयल पैलेस के सामने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर स्मूच करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दोनों के लुक की बात करें तो शिल्पा शेट्टी ने डेनिस जींस के साथ लेमन येल्लो कलर का टॉप पहना हुआ है। वहीं राज कुंद्रा ने चैक शर्ट और डेनिम जींस पहनी हुई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। हालांकि वह किस प्रोजेक्ट से वापसी करेंगी इस बारे में उन्होंने नहीं बताया है। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने फिटनेस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।