शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने सूरत में 3000 लोगों के साथ योग किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो भी शेयर किया है।
Image Source : INSTAGRAMShilpa Shetty performs yoga with 3000 people in Surat
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने सूरत में 3000 लोगों के साथ योग किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- ''इंटरनेशनल योगा डे के लिए क्यों इंतज़ार करना, जब हर दिन योगा डे हो सकता है? 3000 से ज्यादा लोगों के साथ कितना शानदार सेश रहा। सूरत में मज़ा आया। फिर से आने का इंतज़ार नहीं कर सकती।''
आपको बता दें कि इंटरनेशनल योगा डे 21 जून को मनाया जाता है। शिल्पा भारत में योग की आइकॉन रही हैं। वो नियमित तौर से योग करती हैं और शायद यही कारण है कि आज भी वो इतनी फिट हैं।
शिल्पा खुद तो योग करती हैं, लेकिन अपने साथ-साथ अपने पति राज कुंद्रा और मां सुनंदा को भी योग के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
शिल्पा की मम्मी का 20 जून को जन्मदिन भी है। इस मौके पर शिल्पा और राज दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्हें बहुत ही अच्छे तरीके से विश किया।