बॉलीवुड में एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ मुंबई में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोला है। शिल्पा के इस लग्जीरियस रेस्टोरेंट की अंदर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि शिल्पा और राज कुंद्रा ने इस महल जैसे रेस्टोंरेट की सजावट पर खास ध्यान दिया है। ये शाही रेस्टोरेंट मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित है। हाल ही में शिल्पा और राज ने इस रेस्टोंरेट को ओपन किया है जिसमें कुछ फिल्मी हस्तियां भी पहुंची थीं। अब ये रेस्टोरेंट बाकी लोगों के लिए भी खुल गया है।
इस आलीशान रेस्टोरेंट के अंदर की तस्वीरों को मशहूर एक्टर आर माधवन ने ट्विटर पर शेयर किया जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा- '8000 वर्गफीट में फैला बास्टियान लॉकडाउन के बाद फाइनली खुल ही गया। शहर में सबसे अच्छा फूड और डेजर्ट। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को ढेर सारी बधाई। आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं।' माधवन के इस पोस्ट पर शिल्पा के फैंस भी लगातार कमेंट करके एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।
सोनू सूद बने टॉप ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी 2020, शहनाज गिल, आसिम रियाज, प्रभास भी लिस्ट में
इस रेस्टोरेंट के इंटीरियर की बात करें तो एक झलक में आपको किसी जन्नत से कम नहीं लगेगा। रेस्टोरेंट के अंदर की सजावट से लेकर दीवारों पर हुआ कलर और लाइट्स आपका दिल जरूर जीत लेंगी। देखें तस्वीरें...
Image Source : Twitter/ R MadhavanShilpa Shetty Raj Kundra restaurant
Image Source : Twitter/ R MadhavanShilpa Shetty Raj Kundra restaurant
माधवन से पहले शिल्पा शेट्टी ने भी रेस्टोरेंट के अंदर पोज देते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। शिल्पा ने कैप्शन में लिखा था- 'और अब जाकर ये तैयार हो गया है...बीती रात करीब 9 महीने बाद नाइट आउट किया और डिनर किया। दोस्तों के साथ शानदार खाना खाया और मस्ती भी की।' शिल्पा ने अपने दोस्तों के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की थी जिसमें शिल्पा और राज कुंद्रा के अलावा रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा नजर आए थे।
फोर्ब्स एशिया 100 डिजिटल स्टार्स की सूची में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट
शिल्पा के बाद जेनेलिया ने भी एक ग्रुप सेल्फी को शेयर की। इस सेल्फी को शेयर करते हुए जेनेलिया ने लिखा था- 'शुक्रिया शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा शानदार डिनर के लिए। खाना बेहतरीन था।'
आपको बता दें, शिल्पा शेट्टी ने कुछ दिन पहले अपनी क्लोथिंग लाइन भी लॉन्च की है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा जल्द ही 'निकम्मा' और 'हंगामा 2' फिल्मों में नजर आएंगी।
Latest Bollywood News