A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पॉर्नोग्राफी केस के बाद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने डिलीट किया ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट?

पॉर्नोग्राफी केस के बाद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने डिलीट किया ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट?

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के इंस्टाग्राम और ट्विटर उनकी मौजूदगी नजर नहीं आ रही है। इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि पॉर्नोग्राफी केस के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को डिलीट कर दिया है।

Raj Kundra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/RAJ KUNDRA पॉर्नोग्राफी केस के बाद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने डिलीट किया ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट?

हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट कर दिया है। उन्हें जुलाई में एक पॉर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था और लगभग दो महीने जेल में बिताने के बाद वह रिहा हुए।

जेल से छूटने के बाद राज कहीं पब्लिक प्लेस में नजर नहीं आए हैं। हाल ही में शिल्पा को अपने बच्चों वियान और समीशा के साथ अलीबाग के लिए निकलते देखा गया, जबकि उनके पति उनके साथ मौजूद नहीं थे। अब, राज कुंद्रा ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी नहीं दिख रहे हैं।

देखें राज कुंद्रा के सोशल अकाउंट का स्क्रीन ग्रैब

Image Source : INSTAGRAM/Raj Kundraराज कुंद्रा का इंस्टाग्राम का अकाउंट

Image Source : Twitter/TheRajKundraराज कुंद्रा ट्विटर अकाउंट

मुंबई कोर्ट ने राज को अश्लील कंटेंट मामले में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी। अपने आवेदन में उन्होंने दावा किया कि उन्हें "बलि का बकरा" बनाया जा रहा है। जमानत में, उन्होंने दावा किया कि अभियोजन पक्ष के पास आज तक एक भी सबूत नहीं है जो उन्हें कानून के तहत अपराध के साथ 'हॉटशॉट्स' ऐप को जोड़ सके।

Latest Bollywood News