1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर का डांस देखकर नाचने लगा शिल्पा शेट्टी का बेटा, वायरल हुआ वीडियो

टाइगर का डांस देखकर नाचने लगा शिल्पा शेट्टी का बेटा, वायरल हुआ वीडियो

घर के लिविंग रूप पर रखे टीवी में फिल्म बागी 2 का गाना चल रहा है और विआन मजे से डांस कर रहे हैं। विआन के इस डांस वीडियो को राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। 

विआन राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी- India TV Hindi
विआन राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी

नई दिल्ली: टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म Baaghi 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए आयाम सेट कर रही है। फिल्म ने महज 5 दिन में 95.80 करोड़ का बिजनेस कर लिया। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। टाइगर श्रॉफ को अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन से भी तारीफ मिल चुकी है। लेकिन टाइगर का एक और फैन है जो उन्हें फॉलो करने की कोशिश कर रहा है। जी हां, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का बेटा विआन राज कुंद्रा टाइगर श्रॉफ का फैन है। जैसे ही उसने देखा टीवी पर टाइगर श्रॉफ का गाना मुंडेया आ रहा है वो तुरंत उठा और डांस करने लगा।

विआन के इस डांस वीडियो को राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। घर के लिविंग रूप पर रखे टीवी में फिल्म बागी 2 का गाना चल रहा है और विआन मजे से डांस कर रहे हैं। शिल्पा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- "मेरा सुपर डांसर विआन राज कुंद्रा अपने सुपर हीरो टाइगर श्रॉफ के डांस मूव्ज को कॉपी कर रहा है।" फिल्म के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर अहमद खान को टैग करते हुए शिल्पा आगे लिखती हैं, "अहमद खान पहले आपने मुझे अपने गानों पर नचाया और अब मेरे बेटे को नचा रहे हैं।"

साल 2009 में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बिजनेमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। दोनों ने साल 2012 में एक बेटे को जन्म दिया।

देखिए इंडिया टीवी पर दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ से खास बातचीत

Latest Bollywood News