मुंबई: बॉलीवुड की दीवा और फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों स्पेन में हॉलीडे एन्जॉय कर रही हैं। शिल्पा सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी छुट्टियों की अपडेट भी देती रहती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने वॉटर थेरेपी करवाई और उसका वीडियो भी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा को देखकर लग रहा है कि वो इस थेरेपी को खूब एन्जॉय कर रही हैं और उन्हें सुकून मिल रहा है। वीडियो के साथ शिल्पा ने यह भी बताया है कि उन्हें तैरना नहीं आता है लेकिन पानी में उन्हें बहुत अच्छा लगा।
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट एक मैसेज भी शेयर किया है। वीडियो के साथ लिखे मैसेज में शिल्पा ने लिखा है- "आज बहुत ही अद्भुत एहसास हुआ। ईमानदारी से बताऊं तो मुझे तैरना नहीं आता है। ऐसा नहीं है कि मैंने कोशिश नहीं की लेकिन सब बेकार रहा। लेकिन आज मुझे पानी में ऐसा लगा जैसे मैं किसी मां की कोख में मौजूद बच्ची हूं। मेरे चेहरे की मुस्कुराहट इस खुशी को बयान कर सकती है। पहली बार बिना डरे मैंने इसका लुत्फ उठाया।
यहां आप वीडियो देख सकते हैं-
इस वीडियो के अलावा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं जहां वो छुट्टी का आनंद ले रही हैं।
इसके अलावा वो फिटनेस की तस्वीरें और जिम, योगा की तस्वीरें भी अपने फैन्स को शेयर करते हैं।
शिल्पा शेट्टी ने कई बॉलीवुड फिल्मों से लोगों का दिल जीता अब वो एक बार फिर से फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। इसके अलावा वो सोनी टीवी के शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' में बतौर जज भी दिखाई दी थीं। शिल्पा के साथ इस शो में कोरियोग्राफर गीता कपूर और फिल्ममेकर अनुराग बसु भी दिखे थे।
Latest Bollywood News
Related Video