1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब CAR खरीदना हुआ आसान, शिल्पा शेट्टी करेंगी इस तरह मदद

अब CAR खरीदना हुआ आसान, शिल्पा शेट्टी करेंगी इस तरह मदद

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी वैसे पिछले कुछ समय से छोटे पर्दे पर काफई एक्टिव हैं। अब एक बार फिर से वह एक नए शो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। इस बार उन्होंने अपना पहला लाइव गेम शो तैयार किया है।

shilpa- India TV Hindi
shilpa

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और बिजनेसवुमेन शिल्पा शेट्टी पिछले कुछ वक्त से छोटे पर्दे पर काफी सक्रिय हो गई हैं। अब जल्द ही वह अपने एक नए शो के साथ फिर से हाजिर होने वाली हैं। इस बार उन्होंने छोटे पर्दे के लिए अपना पहला लाइव गेम शो तैयार किया है। शिल्पा ने बुधवार को ट्विटर पर शो का पोस्टर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कार की तमन्ना बेकार नहीं जाएगी! अब कम से कम पैसे में आंटी आपको हर हफ्ते..एक कार दिलाएगी।"

शो के पास्टर का शीर्षक था- 'आंटी बोली लगाओ बोली: सबसे कम सबसे अनोखी'। इस पोस्टर में एक कार के पास शिल्पा के साथ कॉमेडियन अर्चना पूरन सिंह को पोज करते हुए देखा जा सकता। यह शो 24 सितंबर से कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। शिल्पा ने फोटो कैप्शन में लिखा, "यह मेरा पहला टीवी प्रोडक्शन है। धन्यवाद राज नायक, कलर्स टीवी, अर्चना पूरन सिंह। यह भारत का पहला लाइव गेम शो है, जिसमें दर्शकों के पास एक कार जीतने का मौका है।"

वैसे शिल्पा इस शो में पहली बार छोटे पर्दे पर नजर नहीं आ रहीं, वह इससे पहले कई तरह के रियलिटी टीवी शो में जज की भूमिका निभा चुकी हैं। वर्ष 2007 में अंतर्राष्ट्रीय टीवी शो 'सेलिब्रिटी बिग ब्रदर' जीतने के बाद से वह लगातार मनोरंजन व्यवसाय में सक्रिय हैं। (प्यार और एकजुटता की भावना को दिखाती है हेमा मालिनी और अमिताभ की 'वादी-ए-कश्मीर')

Latest Bollywood News