1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंगूरी भाभी पर नहीं लगेगा बैन

अंगूरी भाभी पर नहीं लगेगा बैन

एंडटीवी के चर्चित हास्य धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं!' की अंगूरी भाभी का किरदार काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। खबर है कि शिल्पा को अब बैन नहीं किया जाएगा।

shilpa- India TV Hindi
shilpa

नई दिल्ली: एंडटीवी के चर्चित हास्य धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं!' की अंगूरी भाभी का किरदार काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। शो में मुख्य किरदार निभाने वाली शिल्पा शिंदे (अंगूरी भाभी) का शो के प्रोडयूसर के साथ झगडा रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी के चलते हाल ही में खबर आई थी कि शिल्पा शिंदे पर अब लाइफ टाइम बैन लगा दिया जाएगा। लेकिन अब कहा जा रहा है कि उन पर किसी भी तरह का बैन नहीं लगाया जाएगा। पहले खबर आई थी कि सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) लाइफ टाइम के लिए शिल्पा पर बैन लगाने का विचार कर रही है।

इसे भी पढ़े:- 'सही पकड़े हैं', ये अभिनेत्री होंगी नई अंगूरी भाभी

अब CINTAA के संयुक्त सचिव अमित बहल ने कहा है कि, 'शिल्पा एसोसिएशन की सदस्य है और हम हर तरह से उनका सर्मथन करेंगे। 1 मई को CINTAA की वार्षिक बैठक की जाएगी जिसमें यह तय किया जाएगा कि शिल्पा पर क्या कार्यवाही होनी चाहिए।

खबरों के अनुसार शिल्पा शिंदे का कहना है कि कोई भी उन्हें काम करने से नहीं रोक सकता। यह मामला अब कोर्ट में जा चुका है। उन्होंने कहा शो के प्रोडयूसर बेनफेर कोहली ने उन्हें एक नोडिस भेजा है जिसका जवाब शिल्पा उन्हें भेज चुकी हैं। खबरों की मानें तो शिल्पा का कहना है कि लोग चाहें उन्हें कितना ही क्यों न डराने की कोशिश करें वह अपनी यह लड़ाई जारी रखेंगी।

इसी शो से शिल्पा शिंदे रातों रात दर्शकों के बीच चर्चित हो गईं। शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया जाने लगा। उनके कारण शो की टीआरपी भी काफी बढ़ने लगी थी।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News