A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss Finale: शिल्पा शिंदे बनी बिग बॉस सीजन 11 की विनर, लेकिन नहीं मिले पूरे 50 लाख!

Bigg Boss Finale: शिल्पा शिंदे बनी बिग बॉस सीजन 11 की विनर, लेकिन नहीं मिले पूरे 50 लाख!

शो की जान रहे अभिनेता अक्षय कुमार, जिनके साथ सलमान ने भी खूब रंग जमाया।

Shilpa Shinde - India TV Hindi
Shilpa Shinde

नई दिल्ली: छोटे पर्दे की अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 की ट्रॉफी जीत चुकी हैं। रविवार को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले हुआ। इस फिनाले में बिग बॉस के सभी पुराने कंटेस्टेंट भी मेहमान बनकर आए थे। लेकिन शो की जान रहे अभिनेता अक्षय कुमार, जिनके साथ सलमान ने भी खूब रंग जमाया। विनर का ऐलान भी सलमान खान ने अक्षय कुमार के साथ ही किया। टीवी की बहू हिना ख़ान रनर-अप रहीं। शिल्पा ने सबसे ज़्यादा वोट हासिल किये हैं।

शो के विनर को ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए प्राइज़ मनी दी जाती है, लेकिन शो के आखिर में विकास सिटी गेम हुआ, और विकास प्राइज़ मनी से 6 लाख रुपये जीतने में कामयाब रहे। जिसके बाद शिल्पा को 44 लाख रुपये प्राइज़ मनी के तौर पर मिले। बता दें, क़रीब 3 महीने के सफ़र के बाद 4 प्रतियोगी जो फिनाले तक पहुंचे उनमें से- पुनीश शर्मा, विकास गुप्ता, हिना खान और शिल्पा शिंदे थे। विकास दूसरे रनर अप रहे, वहीं पुनीश सबसे पहले घर से बाहर हो गए।

शिल्पा शुरू से ही सबकी फेवरिट रहीं। भले ही वो टास्क में न उतनी अच्छी रही हों, लेकिन उन्होंने अपनी कुकिंग और अपने रवैये से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। दूसरे प्रतियोगी जहां ग्रुप बनाकर खेल रहे थे, वहीं बिग बॉस में शिल्पा शिंदे अकेली ही खेल रही थीं।

इस बार फ़िनाले में बिग बॉस ने थोड़ा सा बदलाव किया था और बेघर होने वाले प्रतिभागियों को उनके घरवालों के साथ बाहर भेजा गया। पहले पुनीश और फिर विकास गुप्ता शो से बाहर हो गए।

शो में सलमान और अक्षय ने साइकिल से शो में एंट्री ली। वहीं सलमान और अक्षय दोनों ढिंचैक पूजा के साथ स्कूटर से घूमे और उनके गाने पर थिरके भी।

शिल्पा और विकास ने नागिन डांस किया, वहीं पुनीश और बंदगी ने टिप टिप बरसा पानी पर रोमांटिक डांस किया। शो में हितेन और अर्शी का भी मजेदार डांस देखने को मिला। 

Latest Bollywood News