A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जहां बचपन बिताया, उस ऋषिकेश में शूटिंग से बेहद खुश हैं शिवांगी

जहां बचपन बिताया, उस ऋषिकेश में शूटिंग से बेहद खुश हैं शिवांगी

अभिनेत्री शिवांगी जोशी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा की भूमिका में नजर आएंगी। शिवांगी ने कहा कि वह शो के आगामी दृश्यों की ऋषिकेश में होने वाली शूटिंग से रोमांचित हैं, जहां उन्होंने

Shivangi Joshi- India TV Hindi
Shivangi Joshi

अभिनेत्री शिवांगी जोशी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा की भूमिका में नजर आएंगी। शिवांगी ने कहा कि वह शो के आगामी दृश्यों की ऋषिकेश में होने वाली शूटिंग से रोमांचित हैं, जहां उन्होंने अपना बचपन बिताया था।

ऋषिकेश शिवांगी के लिए है घर जैसा

दरअसल शिवांगी मूल रूप से देहरादून की रहने वाली हैं और उन्होंने अपने एक बयान में कहा भी है, "ऋषिकेश मेरे लिए घर जैसा है, क्योंकि मैं उसी जगह से हूं। इतने सालों से सफलतापूर्वक चल रहे शो का हिस्सा होना बेहद मजेदार है। मैंने अपने बचपन का ज्यादातर समय देहरादून और ऋषिकेश में रोमांचक खेलों का मजा उठाते हुए बिताया था। अब मैं शूटिंग के लिए अपनी ही जगह वापस जा रही हूं।"

शो में शामिल लोगों को ऋषिकेश दिखाने की शिवांगी की तमन्ना

शिवांगी ने कहा, "मैं शो के कलाकारों और कर्मचारियों को अपनी नजरों से ऋषिकेश दिखाऊंगी।" शिवांगी के अलावा इस शो में “निशा और उसके कज़न्स” फेम के मोहसिन खान भी एक भूमिका कर रहे हैं औऱ शो में कार्तिक के रूप में नज़र आएंगे। इस शो की कास्ट और क्रू में शामिल लोग शो में आने वाले लीप के लिए जल्द ही ऋषिकेश के लिए रवाना होंगे।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

Latest Bollywood News