A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं शिवराज सिंह चौहान, देखें तस्वीरें

अक्षय कुमार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं शिवराज सिंह चौहान, देखें तस्वीरें

अभिनेता अक्षय कुमार आजकल अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं। अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की यह फिल्म टॉयलेट के इस्तेमाल के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

akshay kumar shivraj singh chauhan- India TV Hindi
akshay kumar shivraj singh chauhan

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार आजकल अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं। अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की यह फिल्म टॉयलेट के इस्तेमाल के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार ने खरगौन में एक शौचालय के निर्माण में हाथ बंटाया था। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभिनेता अक्षय कुमार के इस काम की प्रशंसा की है।

सोमवार की रात अक्षय कुमार के साथ अपनी कुछ फोटो को ट्विटर पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने लिखा, "केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार के ओडीएफ कार्यक्रम के समर्थन के लिए अक्षय कुमार जी प्रशंसा के योग्य। उनका यह योगदान 'स्वच्छ भारत मिशन' के लिए युवाओं को प्रेरित करेगा।"

अभिनेता ने मुख्यमंत्री के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अपनी प्रशंसा के लिए उनका धन्यवाद दिया।

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, "प्रशंसा के लिए आपका धन्यवाद सर, इस मिशन के अच्छे काम और प्रयासों के लिए भी धन्यवाद।"

आगे की स्लाइड में देखिए अक्षय कुमार और शिवराज सिंह चौहान की मुलाकत की कुछ और तस्वीरें

Latest Bollywood News