A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शूटर दादी चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन, भूमि-तापसी और अक्षय कुमार समेत इन सितारों ने जाहिर किया दुख

शूटर दादी चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन, भूमि-तापसी और अक्षय कुमार समेत इन सितारों ने जाहिर किया दुख

सांड की आंख नाम की फिल्म उनकी जिंदगी पर बनी थी, जिसमें भूमि पेडनेकर ने उनका रोल प्ले किया था। उनके निधन पर भूमि और तापसी के अलावा अक्षय कुमार समेत तमाम सितारों ने दुख जाहिर किया है।

taapsee pannu chandro tomar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- TAAPSEE, BHUMI शूटर दादी चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन,

मुंबई: शूटर दादी नाम से मशहूर चंद्रो तोमर का निधन हो गया है। चंद्रो तोमर कोरोना पॉजिटिव थीं और सांस की तकलीफ की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उनका निधन हो गया। सांड की आंख नाम की फिल्म उनकी जिंदगी पर बनी थी, जिसमें भूमि पेडनेकर ने उनका रोल प्ले किया था। उनके निधन पर भूमि और तापसी के अलावा अक्षय कुमार समेत तमाम सितारों ने दुख जाहिर किया है।

अक्षय कुमार ने शूटर दादी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है- मैं कभी शूटर दादी से नहीं मिला लेकिन उनके ट्वीट से जब भी उनसे बात हुई बहुत अच्छा लगता था। उनके जाने से बहुत दुखी हूं, मेरी श्रद्धांजलि और उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।

भूमि पेडनेकर ने लिखा- आप हमेशा याद आओगी दादी

क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी शूटर दादी को श्रद्धांजलि दी।

तापसी पन्नू ने दी श्रद्धांजलि

कुछ दिनों पहले चंद्रो तोमर के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके बताया गया था कि उन्हें कोरोना हुआ है और सांस लेने की तकलीफ की वजह से वो अस्पताल में भर्ती हैं।

Latest Bollywood News