A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजकुमार हिरानी ने किया ट्वीट, शुरू हुई संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग

राजकुमार हिरानी ने किया ट्वीट, शुरू हुई संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग

फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने बताया कि अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक का पहला शॉट ले लिया गया है।

shooting starts of sanjay dutt biopic- India TV Hindi
shooting starts of sanjay dutt biopic

शुरू हुई संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग

मुंबई: फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने बताया कि अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक का पहला शॉट ले लिया गया है। वहीं फिल्म की टीम काफी उत्साहित है। हिरानी ने शनिवार को ट्विटर पर कहा, "संजय दत्त की फिल्म का पहला शॉट लिया गया। मजाकिया दृश्य। फिल्म की टीम के बीच उत्साह।" बायोपिक में कथित तौर पर विक्की कौशल, अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर भी नजर आएंगे।

वह 'पीके', '2 इडियट्स' और 'मुन्ना भाई एम.बी.बी. एस' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

आगामी बायोपिक में संजय की भूमिका में अभिनेता रणवीर कपूर दिखाई देंगे। हाल ही में उनकी 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन करण जौहर ने किया था।

 

Latest Bollywood News