1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्‍या आत्‍माएं होती हैं? देखें वीडियो और जवाब दें

क्‍या आत्‍माएं होती हैं? देखें वीडियो और जवाब दें

डार्क नाइट में डर की जुगुप्‍सा और कुछ अनहोनी होने का संकेत भी देता है मानो कोई ऐसा है जो आपके आसपास है क्‍या वह ब्‍लैक मैजिक का जादू है या कोई है ऐसा जो उन दोनों के बीच है, आखिर फिल्‍म की पटकथा का रोमांच तो आपको देखने के बाद ही पता चलेगा..

 The Game... It's Not Over Yet! - India TV Hindi
The Game... It's Not Over Yet!

नई दिल्ली:  वह(गौरव तिवारी) आत्‍माओं में विश्‍वास करता था क्‍या आप भी ऐसी बातों पर विश्‍वास करते हैं? मीडिया में आजकल दिल्‍ली के गौरव तिवारी की रहस्‍यमय हालातों में मौत चर्चा का विषय है। उनकी मौत सूसाइड के चलते हुई या कोई और कारण था,पुलिस के सामने एक बड़ा सवाल है!  दिल्‍ली के गौरव तिवारी अनदेखी शक्तियों के होने और उनकी खोज का दावा करते थे ।वह किसी अनदेखी शक्ति द्वारा अपने आप को खींचे जाने की बात भी करते थे ?  

क्‍या आत्‍माओं पर विश्‍वास करते हैं क्‍या आपको भी लगता है कि अनदेखी शक्तियां होती है ? ऐसी ही बातों से जुड़ा यह वीडियो देखिए और अपने विचार हमारे साथ शेयर करें ?

नोट: यह एक काल्‍पनिक वीडियो है इसका संबंध गौरव तिवारी या किसी अन्‍य सच्‍ची घटना से नहीं है।

FunkyFlunky के के बैनर तले  THE Game …its Not over Yet !  नाम की एक बेहतरीन और रहस्‍य रोमांच से जुड़ी शार्ट फिल्‍म को बनाया गया है। इस शार्ट फिल्‍म की कहानी में फार्म हाउस में रह रहे दो ऐसे युगल के बीच की कहानी है जिसमें सीन दर सीन आपको कुछ ऐसा महसूस होता है जैसे कोई गेम चल रहा हो, और सबसे खास बात इसमें डर से जुड़ा सवाल और उसका अहसास भी है लेकिन आखिर यह है क्‍या ये तो जब आप पूरी फिल्‍म देखेंगे तभी आपको पता चलेगा। 5 मिनट 10 सेकंड की इस फिल्‍म में दो कलाकार है नीतू और वैभव जिन्‍होंने शानदार अभिनय किया है।

ये भी पढ़े-

फिल्‍म का बैगग्राउंड म्‍यूजिक कहानी को आगे बढ़ाने वाला है और डार्क नाइट में डर की जुगुप्‍सा और कुछ अनहोनी होने का संकेत भी देता है मानो कोई ऐसा है जो आपके आसपास है क्‍या वह ब्‍लैक मैजिक का जादू है या कोई है ऐसा जो उन दोनों के बीच है, आखिर फिल्‍म की पटकथा का रोमांच तो आपको देखने के बाद ही पता चलेगा। फिल्‍म का सबसे चर्चित सवाल है  तुम डर तो  गए ना और यहीं वह सवाल है जो कहानी को दिलचस्‍प बनाता है?

विडियो देखें-

Latest Bollywood News