A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा कपूर मालदीव में मना रही हैं छुट्टियां, शेयर की तस्वीर

श्रद्धा कपूर मालदीव में मना रही हैं छुट्टियां, शेयर की तस्वीर

इंस्टाग्राम तस्वीर में वह समुद्र की लहरों के पास पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने लाइम टैंक टॉप के साथ एक सफेद रंग की एसिमेट्रिकल स्कर्ट पहनी हुई हैं।

shraddha kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- SHRADDHA KAPOOR श्रद्धा कपूर मालदीव में मना रही हैं छुट्टियां

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिलहाल अपनी खूबसूरती और शानदार समुद्र तट के लिए विख्यात मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने सोमवार को अपने फुर्सत के पल साझा करते हुए एक स्नैपशॉट पोस्ट किया। इंस्टाग्राम तस्वीर में वह समुद्र की लहरों के पास पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने लाइम टैंक टॉप के साथ एक सफेद रंग की एसिमेट्रिकल स्कर्ट पहनी हुई हैं।

अक्षय कुमार से विक्की कौशल तक, कोरोना वायरस की दूसरी लहर का शिकार हुए ये बॉलीवुड सेलेब्स, पढ़ें पूरी लिस्ट

श्रद्धा ने अपनी पोस्ट में कैप्शन के तौर पर लिखा, "रनिंग बैक टू नेचर (प्रकृति की ओर लौटना)।"

'भाभी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी शुभांगी अत्रे हुईं कोरोना संक्रमित

श्रद्धा पंकज पाराशर की आगामी फिल्म 'चालबाज इन लंदन' में पहली बार दोहरी भूमिका (डबल रोल) में दिखाई देंगी।

पाराशर की ओर से निर्देशित की गई 1989 की कॉमेडी हिट 'चालबाज' में दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी दिखाई दी थीं।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News