श्रद्धा कपूर के अपने भाई सिद्धांत कपूर का गाना सुनते हुए आंखों से आंसू छलक गए। सिद्धांत ने अपनी आने वाली फिल्म 'यारम' में एक गाना गाया है।
Image Source : INSTAGRAMShraddha Kapoor in Tears
श्रद्धा कपूर और उनके भाई सिद्धांत कपूर दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम कमा रहे हैं। सिद्धांत कपूर की फिल्म 'यारम' 18 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का एक गाना सिद्धांत ने खुद गाया है। इस गाने को सुनकर श्रद्धा कपूर की आंखों में आंसू आ गए।।
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने कहा है कि अपने भाई सिद्धांत कपूर को गाते हुए सुनकर उनकी आंखें छलक आई थीं। श्रद्धा ने मंगलवार को फिल्म 'यारम' के गीत 'काश फिर से' के लिंक को साझा करते हुए एक ट्वीट किया।
श्रद्धा ने लिखा, "जब मैंने अपने भाई को गाते हुए सुना तो मेरी आंखों में आंसू आ गए और मेरे रोंगटे खड़े हो गए।"
श्रद्धा ने अपने भाई की तारीफ करते हुए कहा, "भईया, आप उन सबसे बेहतरीन इंसानों में से एक हो, जिन्हें मैं जानती हूं और इस पूरे गाने में आपका दिल झलक रहा है! आई लव यू। सिद्धांत कपूर।"