1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा कपूर ने ‘बाहुबली’ प्रभास को लेकर सोशल मीडिया पर कही ये बात

श्रद्धा कपूर ने ‘बाहुबली’ प्रभास को लेकर सोशल मीडिया पर कही ये बात

प्रभास नके साथ पहली बार बॉलीवुड अदाकारा ऋद्धा कपूर दिखाई देने वाली हैं। ‘बाहुबली’ के बाद प्रभास की अब इस फिल्म को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं हाल ही में श्रद्धा कपूर ने कहा है कि...

Shraddha prabhas- India TV Hindi
Shraddha prabhas

मुंबई: कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली’ ने दुनियाभर में अभिनेता प्रभास को एक खास पहचान हासिल करवाई है। आज वह उस मुकाम पर जा पहुंचे हैं, जहां हर निर्मात-निर्देशक और अदाकारा उनके साथ काम करना चाहती है। फिलहाल कुछ वक्त से वह अपनी अगली फिल्म ‘साहो’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार बॉलीवुड अदाकारा ऋद्धा कपूर दिखाई देने वाली हैं। ‘बाहुबली’ के बाद प्रभास की अब इस फिल्म को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

प्रभास संग काम करने को लेकर श्रद्धा कपूर का कहना है कि वह बहुत ही प्यारे हैं। श्रद्धा बुधवार को ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब दे रही थीं कि तभी एक प्रशंसकों ने उनसे प्रभास के बारे में पूछा। उन्होंने कहा, "वह बहुत ही प्यारे हैं और वह उन सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों में से एक हैं जिनसे मैं अभी तक मिली हूं।"

श्रद्धा ने यह भी कहा कि उन्हें अपनी प्रतिभाओं में से किसी एक चुनने में बहुत कठिनाई होती है। श्रद्धा ने ट्वीट कर कहा, "चुनाव करना कठिन है। मुझे अभिनय, गाना और नृत्य करना पसंद है। मैं हर दिन अपने सपने के साथ जीती हूं इसलिए मुझे हर एक चीज बहुत पसंद है।" चैट के दौरान श्रद्धा ने शाहरुख खान, सलमान खान और रणबीर कपूर के साथ काम करने की भी इच्छा जताई। बता दें कि श्रद्धा और प्रभास की ‘साहो’ अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News