A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन के बाद 'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म से श्रद्धा कपूर का पहला लुक आया सामने

वरुण धवन के बाद 'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म से श्रद्धा कपूर का पहला लुक आया सामने

इस फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभु देवा, नोरा फतेही और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये मूवी 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

shraddha kapoor street dancer 3d- India TV Hindi
Image Source : TWITTER 'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म में श्रद्धा कपूर का फर्स्ट लुक

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के बाद अब एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का 'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म से पहला लुक सामने आ गया है। श्रद्धा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। साथ ही बताया है कि 6 दिन बाद युद्ध शुरू होगा। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 18 दिसंबर को रिलीज होगा। 

श्रद्धा कपूर ने पोस्टर में हाफ लेंथ बूट के साथ वाइब्रेंट कपड़े पहने हैं। उनका लुक और मेकअप काफी फंकी और लाउड है। 

इससे पहले वरुण धवन ने अपना लुक शेयर किया था, जो खूब वायरल हुआ। 

'स्ट्रीट डांसर 3डी' एक डांस ड्रामा है। इसके निर्देशक रेमो डिसूजा हैं, जिन्होंने इससे पहले 'एबीसीडी: एनीबडी कैन डांस' और 'एबीसीडी 2' जैसी फिल्में बनाई हैं। 

इस फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभु देवा, नोरा फतेही और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये मूवी 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News