1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: ‘बाघी’ के पहले गानें में दिखा श्रद्धा और टाइगर का रोमांटिक अंदाज

Video: ‘बाघी’ के पहले गानें में दिखा श्रद्धा और टाइगर का रोमांटिक अंदाज

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'बाघी' का पहला गाना 'सब तेरा' रिलीज हो चुका है। गाने में श्रद्धा और टाइगर के बीच शानदार कैमेस्ट्री नजर आ रही है।

tiger- India TV Hindi
tiger

नई दिल्ली: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'बाघी' का पहला गाना 'सब तेरा' रिलीज हो चुका है। गाने में श्रद्धा और टाइगर के बीच शानदार कैमेस्ट्री नजर आ रही है। गानें में दोनों के साथ बिताए हुए अच्छे बुरे पलों को काफी बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। गानें के अंत में दिखाए गए श्रद्धा और टाइगर का बारीश में लिपलॉक सीन फिल्माया गया है जिसमें दोनों ही काफी हॉट दिख रहे हैं। यह गाना अरमान मलिक ने गाया है उनके साथ श्रद्धा कपूर ने इस गानें में अपनी आवाज दी है।

इसे भी पढ़े:- सामने आया श्रद्धा-टाइगर की 'बागी' का पहला पोस्टर

फिल्म का ट्रेलर कुछ वक्त पहले ही रिलीज किया गया था। इसका ट्रेलर भी काफी जबरदस्त है जिसमें टाइगर बेहतरीन एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। सब्बीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'बागी' 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

'बागी' टाइगर श्रॉफ की दूसरी फिल्म है इससे पहले वह 'हीरोपंती' में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह दो एलबम 'जिंदगी आ रहा हूं मैं' और 'चल वहां जाते हैं' में भी नजर आ चुके हैं। 'बागी: द रेबेल इन लव' के अलावा वह 'ए फ्लाइंग जट' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक सुपरमैन के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अगर श्रद्धा कपूर की बात करें तो वह 'रॉक ऑन-2' में भी नजर आने वाली हैं। शूजात सौदागार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई और पूरब कोहली भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। श्रद्धा की यह फिल्म 2008 में आई 'रॉक ऑन' की सीक्वल हैं।

अगली स्लाइड में देखिए गानें का वीडियो:-

Latest Bollywood News