1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंगूरी भाभी का रोल करने से पहले ही नर्वस क्यों हो गईं ये अभिनेत्री

अंगूरी भाभी का रोल करने से पहले ही नर्वस क्यों हो गईं ये अभिनेत्री

'भाभी जी घर पर हैं' अंगूरी भाभी की भूमिका में नजर आ रही शुभांगी ने बताया कि वह घर-घर में पहचानी जाने वाली अंगूरी भाभी का किरदार निभाने से पहले काफी नर्वस थीं।

bhabhi- India TV Hindi
bhabhi

नई दिल्ली: लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं' में अगूरी भाभी का किरदार काफी वक्त से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस किरदार को पहले शिल्पा शिंदे निभा रही थीं, लेकिन कई विवादों के चलते उन्हें शो को छोड़ना पड़ा और अब उनकी जगह अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने इस भूमिका में नजर आ रही हैं। शुभांगी ने बताया कि वह घर-घर में पहचानी जाने वाली अंगूरी भाभी का किरदार निभाने से पहले उत्साहित होने के साथ-साथ नर्वस भी थीं। शुभांगी ने कहा, "टेलीविजन पर इस खूबसूरत किरदार को निभाने का विकल्प चुनने पर काफी उत्साहित होने के साथ-साथ मैं नर्वस भी थी। अंगूरी का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण है।"

इसे भी पढ़े:- अंगूरी भाभी के सपोर्ट में MNS ने ठोकी ताल, जानिए क्या है मामला

छोटे पर्दे की 'भाभी जी' शिल्पा शिंदे का टीवी प्रोडक्शन हाउस एडिट-2 संपादित द्वितीय के साथ कुछ मतभेद हो गया था। उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया था। इसके बाद वह शो से निकल गईं।

'कसौटी जिंदगी की', 'कस्तूरी' और 'चिड़ियाघर' जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकीं शुभांगी को उम्मीद है कि किरदार की लोकप्रियता बनी रहेगी और उन्हें भी वही प्यार मिलेगा, जो पहले वाली 'भाभी जी' को मिला था।

उन्होंने कहा, "अब मेरा काम निर्देशक के नजरिए को समझना है और इसके साथ पूरी तरह न्याय करना है। मुझे आशा है कि इस शो के प्रशंसक मुझे भी वहीं प्यार देंगे जो उन्होंने पहले इस किरदार को दिया।" शुभांगी ने कहा कि धारावाहिक की पूरी टीम ने उन्हें सहज महसूस कराया। उन्होंने कहा, "शूटिंग के दौरान मैं पहले ही घबरा गई लेकिन सभी इतने मिलनसार थे कि उन्होंने मुझे सहज महसूस कराया।"

Latest Bollywood News