अमिताभ बच्चन अक्सर बेटी श्वेता नंदा और नातिन नव्या की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
Shweta Nanda and Navya Naveli
मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी श्वेता नंदा (Shweta Nanda) और नातिन नव्या नवेली (Navya Naveli) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। नव्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। कई बार वह फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार मां-बेटी की ये जोड़ी अपनी वेकेशन फोटोज से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।
श्वेता नंदा और उनकी बेटी नव्या नवेली इन दिनों टोक्यो में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि दोनों कितनी मस्ती कर रहे हैं। श्वेता और नव्या दोनों ने सफेद रंग का आउटफिट पहना है, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
बता दें कि अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी बेटी श्वेता की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनों के बीच बहुत खूबसूरत बॉन्डिंग है।
कुछ दिनों पहले जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी के साथ दोस्ती की खबरों को लेकर नव्या सुर्खियों में थीं। बता दें कि दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। मिजान ने खुद एक चैट शो में बताया था वह नव्या को डेट नहीं कर रहे हैं।