A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गली ब्वॉय' एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने लॉकडाउन में लिखी कविता, शेयर किया 'धूप' का टीजर

'गली ब्वॉय' एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने लॉकडाउन में लिखी कविता, शेयर किया 'धूप' का टीजर

सिद्धांत चतुर्वेदी ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ 'गली ब्वॉय' में अहम भूमिका निभाई थी।

Siddhant Chaturvedi- India TV Hindi
सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया 'धूप' का टीजर

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मूवी 'गली ब्वॉय' में सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी अहम भूमिका निभाई और अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया। कम लोग ही जानते होंगे कि वो कविताएं भी लिख लेते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो शेयर कर बताया है कि जिंदगी को अपनी नज़र से देखते हुए उन्होंने एक नोट लिखा है, जिसका पूरा वीडियो कल दोपहर 12 बजे फैंस संग साझा करेंगे। 

सिद्धांत ने इस वीडियो को 'धूप' टाइटल दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मेरे नोट्स.. जीवन पर।'

सिद्धांत ने शेयर किया स्टेटस

अपकमिंग मूवीज की बात करें तो सिद्धांत 'बंटी और बबली 2' में दिखाई देंगे। इसमें शर्वरी भी हैं। फिल्म में दर्शकों को सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी फिर से दिखाई देगी, जिन्हें बंटी और बबली के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन वरुण वी. शर्मा करेंगे, जो यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर चुके हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News