1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार को बड़े भाई जैसा मानते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, 'ब्रदर्स' नें साथ में आ चुके हैं नजर

अक्षय कुमार को बड़े भाई जैसा मानते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, 'ब्रदर्स' नें साथ में आ चुके हैं नजर

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में अपने फैन्स ने सोशल मीडिया पर बातचीत की और उनके कुछ सवालों का जवाब दिया।

sidharth malhotra and akshay kumar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय कुमार

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा लॉकडाउन में अपने परिवार से साथ समय बिता रहे हैं। वह घर पर कुकिंग करते हुए वीडियो कई बार शेयर कर चुके हैं। फैन्स से बात करने के लिए सिद्धार्थ ने ट्विटर पर उनके सवालों के जवाब दिए। फैन्स ने उनसे रुटीन के बारे में पूछा साथ ही सिद्धार्थ ने अपने कुछ फैन्स को बर्थडे विश भी किया।

एक यूजर ने पूछा सुपरस्टार अक्षय कुमार को अपने बड़े भाई जैसा मानते हैं। इस दौरान जब किसी यूजर ने उन्हें अक्षय संग उनके रिश्ते के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि अक्षय उनके 'बड़े भाई' जैसे हैं। इसके साथ ही सिद्धार्थ ने अपनी प्रतिक्रिया में एक रेड हार्ट ईमोजी को भी साझा किया।

 आपको बता दें सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय कुमार 2015 में आई फिल्म ब्रदर्स में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस भी अहम भूमिका निभाती नजर आईं थी। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'वॉरियर्स' का आधिकारिक हिंदी रुपांतरण है।

आगामी परियोजनाओं की बात करें, तो आने वाले समय में सिद्धार्थ 'शेरशाह' में दिखाई देंगे, जो परम वीर चक्र से सम्मानित विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है। सिद्धार्थ आखिरी बार तारा सुतारिया, रितेश देशमुख और रकुल प्रीत के साथ 'मरजावां' में नजर आए थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का प्यार मिला था।

 

Latest Bollywood News