A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. असफल होने के बावजूद अब भी कलाकार बनने की कोशिश कर रहे है अनुपम खेर के बेटे सिकंदर

असफल होने के बावजूद अब भी कलाकार बनने की कोशिश कर रहे है अनुपम खेर के बेटे सिकंदर

कई स्टार किड्स भी अपने अभिनय से दर्शकों को हैरान कर चुके हैं। हालांकि इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जिनके माता-पिता ने बहुत नाम कमाया बच्चों का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। इसी लिस्ट में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर का नाम भी शुमार है।

Sikander Kher- India TV Hindi
Sikander Kher

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार किड्स भी अपने अभिनय से दर्शकों को हैरान कर चुके हैं। हालांकि इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जिनके माता-पिता ने बहुत नाम कमाया बच्चों का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। इसी लिस्ट में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर का नाम भी शुमार है। उनका अभिनय करियर हमेशा से ही डगमगाता रहा है। हालांकि वहीं दूसरी ओर सिकंदर का कहना है कि वह अब भी कलाकार बनने की कोशिश कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि 'स्टार चिल्ड्रन' के पास बॉलीवुड में संघर्ष के लिए ज्यादा कुछ नहीं है?

इस पर जवाब देते हुए सिकंदर ने कहा, "मैं अब भी एक अभिनेता बनने की कोशिश कर रहा हूं और मैं ऐसा खुद कर रहा हूं। मेरी मां चंडीगढ़ में रहती है और मेरे पिता ज्यादातर अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं में काम कर रहे हैं, इसलिए वह मुश्किल से ही यहां होते हैं।" वर्ष 2008 में 'वुडस्टॉक विला' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता ने कहा कि वह अक्सर भूमिकाओं के लिए ऑडिशन देते रहते हैं।

उन्होंने कहा, "हाल ही में मैंने एक ऑडिशन (जो मैं अक्सर करता हूं) में भाग लिया, जिसे नेपोटिज्म समझा गया। मुझे यह समझ नहीं आया।" गौरतलब है कि सिकंदर इन दिनों 'मिलन टॉकीज' और 'रोमियो अकबर वाल्टर' के साथ व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News