A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ये तस्वीर, लिखा- मुझे काम की जरूरत है...

अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ये तस्वीर, लिखा- मुझे काम की जरूरत है...

सिकंदर के पास हाल-फिलहाल कोई काम नहीं है। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर कर इसका खुलासा किया है।

sikander kher- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सिकंदर खेर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खास तस्वीर

अभिनेता सिकंदर खेर हाल ही में तीन वेब सीरीज में दिखे थे, लेकिन उनका कहना है कि उन्हें काम चाहिए। वर्ष 2020 सिकंदर के लिए काफी व्यस्त रहा। उन्होंने वेब सीरीज 'मुमभाई', 'आर्या', 'द चार्जशीट : इन्नोसेंट और गिल्टी' में दिखे थे। लेकिन हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर तो ऐसा ही लगता है कि सिकंदर के पास हाल-फिलहाल कोई काम नहीं है।

इंटेस लुक में अपनी फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कहा, "कृपया : काम की जरूरत है, हंस भी सकता हूं।"

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर

हालांकि नेटिजंस ने उनकी विभिन्न परियोजना में उनके काम की तारीफ की थी।

एक यूजर ने लिखा, "आर्या में आपका काम बहुत खूब था।"

अभिनेता जल्द ही अक्षय कुमार स्टारर कॉप एक्शन ड्रामा सूर्यवंशी में दिखने वाले हैं।

Latest Bollywood News