सिंगर शिवानी भाटिया संगीत के साथ अपने स्टाइलिश लुक के लिए भी थी फेमस , सड़क हादसे में हुई मौत
मशहूर गायिका शिवानी भाटिया की कार हादसे में मौत। शिवानी बेहद स्टाइलिश और खुश दिल इंसान थी। देखें तस्वीरें


दरअसल, शिवानी भाटिया सोमवार को अपने पति के साथ एक कार्यक्रम करने जा रही थी। ये कार्यक्रम आगरा में होने वाला था। शिवानी कार से जा रही थीं कि तभी सुरीर कोतवाली क्षेत्र के किमी संख्या-89 के निकट उनका कार एक्सिडेंट हो गया। उनकी कार किसी अज्ञात वाहन के पीछे जा टकराई। गाड़ी शिवानी के पति निखिल चला रहे थे।
शिवानी का जन्म 14 जुलाई को बिहार के सीतामढ़ी में हुआ था। शिवानी को संगीत बचपन से ही बेहद पसंद था। उन्होंने चार साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था और पॉप गायिका के रूप में अपनी एक नई पहचान बनाई। वो दिल्ली के लाजपतनगर में रहती थीं। उन्होंने एनसीआर और आसपास के शहरों में अपनी एक अलग पहचान बनाई। इसके साथ ही वह वर्ष 2012 में टीवी शो 'सुरों का महासंग्राम' की उपविजेता भी रह चुकी थी। शिवानी भाटिया की मौत से उनके दोस्त और रिश्तेदार बेहद हैरान हैं। सोशल मीडिया पर शिवानी के कई दोस्तों ने उनकी मौत पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
यहां देखें अन्य खबरें-
प्रियंका चोपड़ा ने किया कंफर्म, ओशो की शिष्या मां आनंद शीला की बायोपिक में आएंगी नज़र
वहीदा रहमान और आशा पारेख ने देखी 'मणिकर्णिका', कहा- कंगना रनौत पर गर्व है