नई दिल्ली: अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसे देखते हुए कई जगहों पर उनकी फिल्म 'सिंह इज किंग' की याद आ सकती है लेकिन खिलाड़ी कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह बेशक इस फिल्म में भी सरदार बने है लेकिन यह फिल्म उससे बिल्कुल अलग है।
फिल्म में अक्षय ने रफ्तार सिंह का किरदार निभाया है। रफ्तार सिंह का नाम पहले से ही पंजाब में प्रसिद्ध है। फिल्म के ट्रेलर में अक्षय कुमार को शेर के साथ चलते हुए दिखाया गया है। रफ्तार सिंह पंजाब की गलियों में अपने दोस्तों के साथ घूमता रहता है जिसकी वजह से तंग आकर उसके पिता कहते हैं कि या तो वह पड़ोस वाली लड़की के साथ शादी कर लें या फिर गोवा उनके दोस्त के पास जाकर कुछ काम करे। रफ्तार सिंह जब गोवा पहुंचता है तो उसकी मुलाकात एमी जैकसन सो होती है जिसे देखते ही रफ्तार को उससे प्यार हो जाता है।
अक्षय कुमार इस साल तीन एक्शन फिल्मों में काम कर चुके हैं जिसमें उन्हें काफी गंभीर भूमिका में देखा गया है। लेकिन इस फिल्म में वह लोगों को हंसाते हुए दिखेंगे। अगर बात करे फिल्म की अभिनेत्री एमी जैकसन की तो उन्हें एक अलग ही अवतार में पेश किया गया है। एमी को इससे पहले दक्षिण भारत की फिल्म 'आई' में देखा गया था। हालांकि वो फिल्म एक्शन से भरपूर थी लेकिन एमी को लड़ते-झगड़ते नहीं देखा गया था। सिंह इज ब्लिंग में एमी मौके का फायदा उठाती हुई दिख रही हैं और काफी एक्शन स्टंट करती हुई नजर आ रही हैं। वह यहां हिंदी फिल्मों की हिरोइनों की तरह शर्माती हुई नहीं बल्कि 'रैम्बो' की तरह दुश्मनों का सफाया करती हुई दिख रही हैं। और इस लुक में काफी अच्छी भी लग रही हैं।
फिल्म में अक्षय और एमी के अलावा लारा दत्ता भी मुख्य भूमिका में हैं। यहां लारा किसी ग्लैमर अवतार में नहीं बल्कि सीधी साधी लड़की बनी हुई है।
फिल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। यह दूसरी ऐसी फिल्म है जिसमें अक्षय और प्रभुदेवा ने साथ काम किया है। इससे पहले इनकी जोड़ी फिल्म 'राउडी राठौर' में भी देखी गई थी।
प्रभुदेवा की पिछली फिल्म एक्शन जैक्शन पर्दे पर काफी निराशाजनक साबित हुई थी। इस फिल्म का ट्रेलर देखते हुए लगता है कि उनकी फिल्मों के फ्लॉप होने पर अब विराम लगने वाला है। और उम्मीद है कि यह फिल्म पर्दे पर धमाल मचाएगी।
अगली स्लाइड में देखें 'सिंह इज ब्लिंग' का ट्रेलर
Latest Bollywood News