A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बहन करीना, करिश्मा ने एक प्रोजेक्ट के लिए साथ शूट किया, सामने आईं तस्वीरें

बहन करीना, करिश्मा ने एक प्रोजेक्ट के लिए साथ शूट किया, सामने आईं तस्वीरें

करिश्मा ने इसके लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया और बूमरैंग वीडियो साझा किया, जिसमें करीना एक कुर्सी पर बैठकर अपना मैकअप कर रही हैं और बेबीबंप फ्लांट कर रही हैं।

करीना, करिश्मा- India TV Hindi
Image Source : KAREENA INSTAGRAM करीना, करिश्मा

मुंबई: कपूर बहनों- करिश्मा और करीना ने मंगलवार को एक प्रोजेक्ट के लिए साथ में शूट किया। करिश्मा ने इसके लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया और बूमरैंग वीडियो साझा किया, जिसमें करीना एक कुर्सी पर बैठकर अपना मैकअप कर रही हैं और बेबीबंप फ्लांट कर रही हैं।

करिश्मा ने इसके कैप्शन में लिखा, "बहन के साथ काम करने हमेशा अच्छा रहता है।"

बहनों ने हालांकि यह नहीं बताया कि वे किसके लिए शूट कर रही हैं।

Image Source : Yogen Shahकरीना, करिश्मा

उल्लेखनीय है कि करीना छह माह की गर्भवती हैं और हाल ही में वह अपने बेटे तैमूर और पति सैफ अली खान के साथ सैफ के पैतृक घर हरियाणा के पटौदी (गुरुग्राम) में समय बिताने के बाद वापस आई हैं।

Latest Bollywood News