मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान एक साल पहले अभिनेता कुणाल खेमू के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के बाद से ही इनके फैंस को इसी बात का ही इंतजार है कि कब इनके घर में नंहा मेहमान आएगा। इसे लेकर सोहा अली खान ने बताया कि परिवार को बढ़ाने के बारे में उनसे कई सवाल किए गए हैं। लेकिन, इसके लिए वह दवाब नहीं समझतीं। क्या बच्चे को लेकर उनसे सवाल किए जाते हैं? इस पर एक साल पहले विवाह करने वाली सोहा ने कहा, "हां, लेकिन मैं इसे दवाब नहीं समझती, शादी के एक साल बाद लोग बिल्कुल इस बारे में पूछते हैं। कुणाल और मेरी शादी को एक साल हो गया है, तो यह सवाल तो होगा ही।"
इसे भी पढ़े:- बिना शादी किए साथ रह चुके हैं बॉलीवुड के ये 10 कपल्स
कुणाल और सोहा लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद वर्ष 2015 में शादी के बंधन में बंधे। सफल रिश्ते की कुंजी के बारे में सोहा ने कहा, "यह प्रतिबद्धता है। हर रिश्ता अलग है। जब आप 40 से 50 साल तक साथ रहने की बात करते हैं तो इसके लिए प्रतिबद्धता और समझदारी जरूरी है, जो हमेशा चुनौतीपूर्ण है।"
सोहा को पिछले दिनों रिलीज फिल्म '31 अक्टूबर' में देखा गया था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास धमाल नहीं दिखा पाई।
Latest Bollywood News