A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोहा अली खान ने बेटी इनाया के बारे में बताई ये बात

सोहा अली खान ने बेटी इनाया के बारे में बताई ये बात

सोहा अली खान पिछले काफी वक्त से अपने अभिनय जगत से दूर हो गई है और पूरा समय अपने परिवार को दे रही हैं। बता दें कि सोहा ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी उनका ज्यादातर समय ले रही है और वह मातृत्व का लुत्फ उठा रही हैं।

Soha- India TV Hindi
Soha

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान पिछले काफी वक्त से अपने अभिनय जगत से दूर हो गई है और पूरा समय अपने परिवार को दे रही हैं। बता दें कि सोहा ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी उनका ज्यादातर समय ले रही है और वह मातृत्व का लुत्फ उठा रही हैं। 'डेल्ही टाइम्स फैशन वीक' में डिजाइनर नीता लुल्ला के लिए शोस्टॉपर बनकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली सोहा का कहना है कि उनकी बेटी ही उनका नया प्रोजेक्ट है।

सोहा के फैंस जानना चाहते हैं कि वह फिर कब उन्हें पर्दे पर देख पाएंगे। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हर कोई यह पूछता रहता है कि मेरा अगला प्रोजेक्ट क्या है, मुझे लगता है कि फिलहाल प्रोजेक्ट इनाया मेरा ज्यादातर समय ले रहा है और मैं बेहद खुश हूं।"

यह पूछे जाने पर कि ऐसे कौन से गुण व मूल्य हैं, जिन्हें वह अपनी बेटी में देखना चाहेंगी, तो सोहा ने कहा, "मैं चाहती हूं कि इनाया अपनी खुद की शख्सियत बनाए। मैं चाहूंगी कि वह मुझसे खुलकर बात करे। मैं उसमें अखंडता, विश्वास, वफादारी और दूसरों के प्रति दया की भावना रखने जैसी चीजें देखना चाहूंगी।" सोहा 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्‍स', 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर-3' और 'वार छोड़ ना यार' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Latest Bollywood News