A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी के लिए जादू की छड़ी चाहती हैं सोहा अली खान

बेटी के लिए जादू की छड़ी चाहती हैं सोहा अली खान

 सोहा ने अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें वह एक छड़ी के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं।

बेटी के लिए जादू की छड़ी चाहती हैं सोहा अली खान- India TV Hindi
Image Source : INSTA- SOHA ALI KHAN बेटी के लिए जादू की छड़ी चाहती हैं सोहा अली खान

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक जादू की छड़ी (मैजिक वैंड) का इस्तेमाल करने की इच्छा जाहिर की। सोहा ने अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें वह एक छड़ी के साथ खेलती हुई नजर आ रही है।

सोहा अली खान ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, वह वास्तव में जादू की छड़ी का उपयोग कर सकती है। सोहा, जिन्होंने अभिनेता कुणाल केमू से शादी की है, उन्होंने अपनी बेटी की घर में घूमते हुए और खेलते हुए की एक वीडियो साझा की।

अभिनेत्री ने वीडियो के साथ कैप्शन में हैशटैग लॉकडाउन और हैशटैग स्टे होम स्टे सेफ (घर पर रहें, सुरक्षित रहें) का उपयोग भी किया।

कुणाल और सोहा की शादी 2015 में हुई थी और इनाया का जन्म 2017 में हुआ था।

Latest Bollywood News