मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ओमकार कपूर जल्द ही अभिनेता-निर्देशक सोहेल खान साथ के साथ आगामी फिल्म में काम करते हुए नजर आएंगे। ओमकार का कहना कि सोहेल के साथ उनकी फिल्म इस समय रुकी हुई है और वह इस साल रिलीज नहीं होगी। ओमकार की 'प्यार का पंचनामा' दो के सफल रहने के बाद ही ये रिपोर्ट आने लगी थी कि अभिनेता ने 'माई पंजाबी निकाह' शीर्षक वाली एक फिल्म साइन की है जिसके निर्माता सोहेल हैं।
इसे भी पढ़े:- सलमान की जिंदगी में आने वाला है सबसे बड़ा बदलाव, इसलिए छोड़ रहे हैं गैलेक्सी अपार्टमेंट!
इस फिल्म के बारे में पूछे जाने पर ओमकार ने कहा, "खैर, अभी यह रुकी हुई है। यह फिल्म शायद बाद में बनेगी। फिलहाल, यह इस साल रिलीज नहीं होगी।" उन्होंने कहा, "मैं अभी इस बारे में बात नहीं करना चाहता, यह बहुत जल्दबाजी होगी।"
रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म मुंबई के एक युवक की कहानी है जिसे लंदन में एक मुस्लिम लड़की से प्यार हो जाता है। यह स्पष्ट रूप से माई बिग फैट ग्रीक वेडिंग से प्रेरित है। अभिनेता इस समय वेब टॉकीज की वेब सिरीज यू मी और घर में काम करने को लेकर उत्साहित है।
उन्होंने कहा, "डिजिटल मीडिया इस समय सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। वेब सीरीज बहुत प्रयोगात्मक है, इसमें बहुत स्वतंत्रता है, इसमें भाषा एवं कहानी के संदर्भ में बहुत अधिक सेंसरशिप नहीं है। यह अधिक वास्तविक होने का अवसर देता है।" यह रोमांटिक-कॉमेडी कार्यक्रम 10 नवंबर को प्रसारित किया जाएगा।
Latest Bollywood News