A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोशल मीडिया बैन मामले पर सोनाक्षी सिन्हा का पोस्ट, सेल्फी शेयर करके कही ये बात

सोशल मीडिया बैन मामले पर सोनाक्षी सिन्हा का पोस्ट, सेल्फी शेयर करके कही ये बात

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम और ट्विटर पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कयासों पर सोनाक्षी सिन्हा ने बुधवार को प्रतिक्रिया व्यक्त की ।

sonkashi sinha- India TV Hindi
Image Source : SONKASHI SINHA INSTAGRAM सोशल मीडिया बैन मामले पर सोनाक्षी सिन्हा का पोस्ट

मुंबई: सोशल मीडिया इंस्टाग्राम और ट्विटर पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कयासों पर सोनाक्षी सिन्हा ने बुधवार को प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि अगर ऐसा होता है तो आखिरी पोस्ट एक सेल्फी होनी चाहिए। सोनाक्षी ने इसी के साथ अपनी एक प्यारी सी मुस्कान वाली फोटो पोस्ट की।

उन्होंने कैप्शन में लिखा '' अगर यह आखिरी पोस्ट होने वाली है तो एक सेल्फी होनी चाहिए।''

बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, फेसबुक और अन्य के लिए केंद्र द्वारा नए दिशानिदेशरें में अनिवार्य उपायों को लागू करने की समयसीमा बीत चुकी है।

व्रकफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी 'बुलबुल तरंग' में दिखाई देंगी, जिसकी डिजिटल रिलीज होगी। उनके पास फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' भी है, जिसमें वह अभिनेता अजय देवगन, संजय दत्त और नोरा फतेही के साथ नजर आएंगी।

इसके अलावा, अभिनेत्री 'फॉलन' के साथ अपनी वेब सीरीज की शुरूआत के लिए तैयार है, जहां वह एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रही है।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News