1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जस्टिन बीबर संग सोनाक्षी के गाने पर भड़के कैलाश खेर को मिली ये नसीहत

जस्टिन बीबर संग सोनाक्षी के गाने पर भड़के कैलाश खेर को मिली ये नसीहत

स्टिन बीबर के भारत में कॉन्सर्ट को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा बनी हुई है। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को प्रस्तुति के देने के लिए चुना गया है, जिसे लेकर लोकप्रिय सिंगर और संगीतकार कैलाश खैर थोड़े खफा नजर आ रहे हैं। इस पर अब सोनाक्षी ने.

sona- India TV Hindi
sona

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के भारत में कॉन्सर्ट को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा बनी हुई है। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को प्रस्तुति के देने के लिए चुना गया है, जिसे लेकर लोकप्रिय सिंगर और संगीतकार कैलाश खैर थोड़े खफा नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि जस्टिन बीबर के इस संगीत कार्यक्रम में देश के किसी प्रसिद्ध गायक या गायिका के बजाय सोनाक्षी को प्रस्तुति के लिए चुना जाना अच्छा संकेत नहीं है, इसका अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर गलत संदेश जाएगा। इस पर अब सोनाक्षी ने जवाब देते हुए कैलाश खेर को नसीहत दे डाली है। उन्होंने कहा कि एक कलाकार को हमेशा दूसरों को कौशल विकास के लिए प्रेरित करना चाहिए।

सोनाक्षी ने यह प्रतिक्रिया तब दी, जब पाश्र्व गायक अरमान मलिक ने कैलाश की बात का समर्थन किया। बीबर के शो का आयोजन 10 मई को मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में होगा और इसमें सोनाक्षी भी गीत गाएंगी। कैलाश ने कहा है कि जस्टिन बीबर जैसे बड़े कलाकार के सामने सोनाक्षी का गाना ठीक नहीं है, इससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गलत संदेश जाएगा, क्योंकि वह कोई प्रसिद्ध गायिका नहीं, बल्कि अभिनेत्री हैं।

'सब तेरा', 'सौ आसमान' और 'वजह तुम हो' जैसे गीतों को अपनी आवाज देने वाले अरमान मलिक ने कैलाश का समर्थन करते हुए एक ट्वीट में कहा, "कैलाश से सहमत हूं। अभिनेत्री केवल अभिनेत्री हैं और गायक केवल गायक। अभिनेत्री गायन का मंच छोड़ें और माइक को हमारे लिए रहने दें। यह आपका क्षेत्र नहीं है।" इसकी प्रतिक्रिया पर सोनाक्षी ने कहा, "एक कलाकार को हमेश दूसरे कलाकारों को उनके कौशल विकास के लिए प्रेरित करना चाहिए। किसी भी तरह की कला पर कोई दबाव नहीं होना चाहिए।" सोनाक्षी का समर्थन करते हुए मलिक ने कहा कि उन्हें जो महसूस हुआ, उन्होंने कहा। उन्हें लगता है कि देश में गायकों को अभिनेत्री की तुलना में कम महत्ता दी जाती है।

मलिक के लिए एक अन्य ट्वीट में सोनाक्षी ने कहा, "यह वह लहजा नहीं है, जो आपने तब इस्तेमाल किया था, जब आप चाहते थे कि मैं आपके लिए गाऊं।" इस पर मलिक ने लिखा, "आप मुझे गलत समझ रही हैं। मैं संगीतकार अमाल मलिक नहीं हूं।"

Latest Bollywood News