1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा ने पहली बार किया खुलासा, इसलिए उनके घर का नाम है रामायण

सोनाक्षी सिन्हा ने पहली बार किया खुलासा, इसलिए उनके घर का नाम है रामायण

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। कुछ वक्त पहले ही उनकी इस फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। हाल ही में सोनाक्षी सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 10 के एक एपिसोड की शूटिंग के लिए पहुंची थीं।

Sonakshi Sinha - India TV Hindi
Sonakshi Sinha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। कुछ वक्त पहले ही उनकी इस फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। हाल ही में सोनाक्षी सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 10 के एक एपिसोड की शूटिंग के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई ऐसे खुलासे किए जिनके बारे में शायद ही किसी को पता हो। उन्होंने यहां यह भी बताया है कि उनके परिवार के बंगले का नाम रामायण क्यों रखा गया। बता दें कि सोनाक्षी शो के शीर्ष 10 प्रतिभागियों की गायिकी से काफी प्रभावित हुई हैं।

एक प्रतिभागी इंदिरा दास की प्रस्तुति के बाद सोनाक्षी ने उनकी तारीफ की। इसके बाद इंदिरा की मां ने उनसे उनके बंगले के नाम के बारे में पूछा। इस पर सोनाक्षी ने कहा, "कई लोगों ने मुझसे यह सवाल किया है, लेकिन मैं पहली बार इसका जवाब दे रही हूं। मैं और मेरी मां घर में बाहरी व्यक्ति हैं, क्योंकि मेरे पिता (शत्रुघ्न सिन्हा) के तीन भाइयों का नाम राम, लक्ष्मण, भरत है और हमारा नाम इनसे अलग है।"

उन्होंने कहा, "मेरे भाइयों का नाम लव और कुश है, इसलिए हमारे घर के लिए रामायण हमें एकदम सही लगा। यह बात दीगर है कि हम कभी-कभी रामायण के अंदर महाभारत होते भी देखते हैं।"

Latest Bollywood News