1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box Office Collection: सोनाक्षी की ‘नूर’ से पब्लिक हुई दूर

Box Office Collection: सोनाक्षी की ‘नूर’ से पब्लिक हुई दूर

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म नूर बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी।

noor- India TV Hindi
Image Source : PTI noor

मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म नूर बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी। बॉक्स ऑफिस पर नूर की जो दुर्गति हो रही है उसे देखकर तो यही लगता है कि सोनाक्षी की नूर से पब्लिक दूर हो गई है। तभी तो फिल्म ने पहले दिन महज डेढ़ करोड़ की ओपनिंग की थी, वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 1 करोड़ 89 लाख का कारोबार किया।

MOVIE REVIEW: सोनाक्षी का दमदार अभिनय लेकिन बेनूर है फिल्म ‘नूर’

उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म की ओपनिंग भले ही अच्छी न हो लेकिन वीकेंड तक फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर लेगी, लेकिन बेनूर हुई नूर से पब्लिक भी दूर हो गई है। इस साल रिलीज हुई महिला प्रधान फिल्मों में यह सबसे खराब फिल्म साबित हो गई। इस साल रिलीज हुई तापसी पन्नू की फिल्म ‘नाम शबाना’ ने पहले दिन 5 करोड़ 12 लाख का बिजनेस किया था, वहीं विद्या बालन की बेगम जान की कमाई 3 करोड़ 94 लाख थी। अनुष्का शर्मा की फिल्म फिल्लौरी ने 4 करोड़ 2 लाख की ओपनिंग की थी।

शत्रुघन सिन्हा ने 'नूर' के लिए की बेटी सोनाक्षी की तारीफ

नूर की कहानी लोगों को आकर्षित नहीं कर पाई। फिल्म ‘नूर’ की कहानी पाकिस्तानी जर्निलस्ट और लेखिका सबा इम्तियाज के नॉवेल ‘कराची यू आर किलिंग मी’ पर बेस्ड है।

फिल्म में सोनाक्षी के अलावा कनन गिल और पूरब कोहली भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक हैं सुनील सिप्पी।

Birthday special: जब कटरीना कैफ ने छू लिए मनोज बाजपेयी के पैर

Latest Bollywood News