A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेत्री बनने पर सोनाक्षी सिन्हा को मिली एक अलग एक तरह की आवाज

अभिनेत्री बनने पर सोनाक्षी सिन्हा को मिली एक अलग एक तरह की आवाज

सोनाक्षी सिन्हा अपनी अदाकारी से तो दर्शकों को दीवाना बनाया है, इसके साथ ही उन्होंने अपनी सिगिंग टैलेंट से भी खूब वाह वाही लूटी है। लेकिन हाल ही में सोनाक्षी ने कहा है कि एक सेलिब्रिटी का दर्जा मिलने के बाद उन्हें एक अलग किस्म की आवाज मिली है।

Sonakshi sinha- India TV Hindi
Sonakshi sinha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी अदाकारी से तो दर्शकों को दीवाना बनाया है, इसके साथ ही उन्होंने अपनी सिगिंग टैलेंट से भी खूब वाह वाही लूटी है। लेकिन हाल ही में सोनाक्षी ने कहा है कि एक सेलिब्रिटी का दर्जा मिलने के बाद उन्हें एक अलग किस्म की आवाज मिली है, जिसका इस्तेमाल वह खुद को अलग बनाने के लिए करती हैं। सोनाक्षी ने बुधवार को ट्विटर पर वीजा से एक विज्ञापन से एक लिंक शेयर किया।

वीडियो के साथ सोनाक्षी ने लिखा, "मैं हिंदी फिल्म उद्योग का हिस्सा हूं और कलाकार होने के नाते उन्होंने मुझे आवाज दी, अर्थात् मुझे अलग बनाया। मैं भारत में प्रत्येक महिला की आवाज बनना चाहती हूं, कोई फर्क नहीं पड़ता कि जीवन में क्या चल रहा है, आप कैसे भारत की कल्पना करते हैं।"

बता दें कि सोनाक्षी को पिछले बार फिल्म 'इत्तेफाक' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह जल्द ही वह वर्ष 2016 में आई फिल्म फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' के सीक्वल में नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News