A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा ने फैंस के बीच शेयर की फिल्म 'ककुड़ा' के सेट की झलक

सोनाक्षी सिन्हा ने फैंस के बीच शेयर की फिल्म 'ककुड़ा' के सेट की झलक

अपनी आने वाली फिल्म ककुड़ा की शूटिंग कर रही सोनाक्षी सिन्हा ने फैंस के बीच एक बूमरैंग क्लीप को शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म के क्लिपबोर्ड के साथ नजर आ रही हैं। 

Sonakshi Sinha- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SONAKSHI SINHA सोनाक्षी सिन्हा ने फैंस के बीच शेयर की फिल्म 'ककुड़ा' के सेट की झलक

'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' की रिलीज के लिए तैयार बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ककुड़ा' की शूटिंग कर रही हैं। 'लुटेरा' स्टार ने अपनी आने वाली फिल्म के सेट से एक झलक साझा करने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया।

सोनाक्षी की तरफ से फैंस के बीच में एक बूमरैंग क्लिप शेयर की गई है। उन्होंने फिल्म के क्लैपरबोर्ड के साथ अपनी वीडियो को शेयर किया है, जिसमें 'सीन 63' लिखा हुआ देखा जा सकता है। उन्होंने अपना अधिकांश चेहरा छुपाया है। तस्वीर में उनकी खूबसूरत आंखें और ऊपर एक छोटी सी बिंदी दिखाई दे रही हैं। 

Image Source : INSTAGRAM/Sonakshi Sinhaसोनाक्षी सिन्हा ने फैंस के बीच शेयर की फिल्म 'ककुड़ा' के सेट की झलक

'हाउसफुल' सीरीज के अभिनेता रितेश देशमुख और 'मेरे डैड की मारुति' फेम साकिब सलीम आने वाली हॉरर-कॉमेडी में सोनाक्षी के साथ नजर आएंगे। ये कलाकार बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी स्किल के लिए मशहूर हैं। फिल्म की शूटिंग 20 जुलाई को शुरू हुई थी। यह आदित्य सरपोतदार की हिंदी निर्देशन की पहली फिल्म है, जो समीक्षकों द्वारा प्रशंसित मराठी फिल्मों जैसे - 'क्लासमेट्स', 'मौली' और 'फास्टर फेने' का निर्देशन कर चुके हैं।

रोनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी फिल्मों की तरफ से बनाई जा रही फिल्म, 'ककुड़ा' अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग की तरफ से लिखी गई है। हॉरर-कॉमेडी को गुजरात के विभिन्न हिस्सों में शूट किया जाएगा और 2022 की शुरुआत में रिलीज होने की उम्मीद है।

Latest Bollywood News