A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने पिता अनिल कपूर और उनके दोस्त जैकी श्रॉफ से की ये अपील

सोनम कपूर ने पिता अनिल कपूर और उनके दोस्त जैकी श्रॉफ से की ये अपील

सोनम कपूर ने अपने पिता अनिल कपूर की तस्वीरों पर कमेंट करके उनसे और जैकी श्रॉफ से एक बार फिर साथ में काम करने की अपील की है।

sonam kapoor and anil kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SONAMKAPOOR/ANILSKAPOOR सोनम कपूर और अनिल कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अहूजा ने अपने पिता अनिल कपूर और उनके दोस्त जैकी श्राफ से एक विशेष अनुरोध किया है। हाल ही में अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर अलीबाग ट्रिप का एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें वह कई पोज में दिखाई दे रहे हैं।

उनके पोस्ट पर अभिनेता जैकी श्राफ ने कमेंट किया, "ऑसम लखन।"

जैकी का कमेंट देखकर अभिनेत्री सोनम ने कमेंट सेक्शन में अपनी इच्छा जाहिर की।

उन्होंने ट्वीट किया, "साथ में एक फिल्म किजिए। "

1989 की सुपरहिट फिल्म 'राम लखन' के अलावा, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने अस्सी और नब्बे के दशक की कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। जिनमें फिल्म 'युद्ध', 'कर्मा', 'परिंदा', 'काला बाजार' और '1942: ए लव स्टोरी' शामिल हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News