A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर लंदन में कर रही हैं एंजॉय, बताई मुस्कान के पीछे की वजह

सोनम कपूर लंदन में कर रही हैं एंजॉय, बताई मुस्कान के पीछे की वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों पति आनंद के साथ लंदन में समय बिता रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपनी मुस्कान के पीछे का राज बताया है।

sonam kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SONAMKAPOOR सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों लंदन में पति आनंद आहूजा के साथ समय बिता रही हैं। वह बीते कई महीनों से अपने परिवार के साथ भारत में थीं। पहले वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में समय बिता रही थीं। उसके बाद कुछ दिनों के लिए मुंबई चली गई थीं। अब सोनम और आनंद लंदन में एंजॉय कर रहे हैं। सोनम से सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।

सोनम ने लंदन में सुबह का नजारा शेयर किया है। वह वीडियो से मुस्कुराती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- नो फिल्टर, शानदार नेचुरल लाइट और चिड़ियों की चहचहाहट मेरे चेहरे पर मुस्कान ले आती है।

सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले किताबों की लिस्ट शेयर की थी। जिसे सोनम और उनके परिवार के लोग पढ़ रहे हैं। उन्होंने यह लिस्ट शेयर करते हुए लिखा-यह बहुत अजीब बै। जहां हम सभी लोग इस वायरस से खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे हैं- मैंने और मेरे परिवार ने उन किताबों की शरण ले ली है जिन्हें पढ़ने का हमे कभी मौका नहीं मिला। इन दिनों हम अपने महीनेभर की किताबों की लिस्ट फैमिली ग्रुप पर शेयर करते हैं। आशा करती हूं आपको भी इन्हें पढ़ने का मौका मिलेगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर आखिरी बार द जोया फैक्टर में नजर आई थीं। इसके बाद सोनम ने अपने किसी नए प्रोजेक्ट की अनाउंटमेंट नहीं की है।

Latest Bollywood News