1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी की रिसेप्शन पार्टी के बीच क्यों आलोचनाओं का शिकार होने लगे सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा

शादी की रिसेप्शन पार्टी के बीच क्यों आलोचनाओं का शिकार होने लगे सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा

सोनम कपूर और आनंद आहूजा बीते मंगलवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सुबह दोनों ने सिख रीति-रिवाजों से शादी की इसके बाद शाम को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की।

Sonam Anand- India TV Hindi
Sonam Anand

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा बीते मंगलवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सुबह दोनों ने सिख रीति-रिवाजों से शादी की इसके बाद शाम को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। हालांकि सभी की नजरें दूल्हा- दुल्हन यानी सोनम और आनंद पर टिकी रहीं। सोनम को इंडस्ट्री में फैशन स्टाइलिस्ट के तौर पर देखा जाता है, वह अक्सर अपने लुक के साथ कुछ न कुछ नया करती रहती हैं। उन्होंने अपनी शादी के सभी फंक्शन्स में अपने लुक का खास ध्यान रखा है। हालांकि अब रिसेप्शन पार्टी के दौरान उनकी पति आनंद आहूजा आलोचनाओं का शिकार होने लगे हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार की शाम को आयोजित की गई इस पार्टी में सोनम को ग्रे और ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में देखा गया। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं दूसरी ओर पति आनंद आहूजा ब्लैक कलर की शेरवानी पहने दिखे। लेकिन अब वह अपने इस लुक के कारण ट्रोल होने लगे हैं। दरअसल उन्होंने इसके साथ स्पोर्ट्स शूज पहने थे और इसी वजह से अब सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जाने लगा है।

हाल ही में ट्विटर पर सोनम और आनंद के रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की गई है। इसके बाद से ही यूजर्स ने आनंद का मजाक बनाना शुरु कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "शेरवानी के साथ स्पोर्ट्स शूज?" वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "जूती सालियों ने छुपा ली.. जल्दी में नाईक के शूज ही पहन लिए।" इसके बाद एक अन्य यूजर ने लिखा, "भाईसाहब दौड़ना नहीं है।" हालांकि वहीं दूसरी ओर सोनम के लुक को लेकर काफी तारीफें हो रही हैं।

Latest Bollywood News