1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में सोनम कपूर को आ रही है भाई बहन की याद, शेयर की तस्वीर

लॉकडाउन में सोनम कपूर को आ रही है भाई बहन की याद, शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को लॉकडाउन में अपने भाई-बहन की याद आ रही है। सोनम इस समय अपने पति के साथ दिल्ली में हैं।

sonam kapoor with brother and sister- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सोनम कपूर को आई भाई-बहन की याद

देशव्यापी कोविड-19 लॉकडाउन के कारण चारों ओर घूमने पर प्रतिबंध है। वहीं अभिनेत्री सोनम के. आहूजा का कहना है कि वह अपने भाई-बहन रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर को याद कर रही हैं। सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई-बहन की एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की, जो उनकी शादी के समय की लग रही है।

उन्होंने लिखा, "अब जल्दी मिलो.. मेरे प्यारे.. आप लोगों को इतना याद कर रही हूं जितना आप सोच भी नहीं सकते।"

2018 में सोनम अपने लंबे समय से मित्र रहे आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। शादी के भव्य समारोह में सलमान खान, शाहरुख खान, करीना कपूर खान और करण जौहर जैसी कई हस्तियों ने भाग लिया था।

उन्हें आखिरी बार पर्दे पर 'द जोया फैक्टर' (2019) में देखा गया था, जो अनुजा चौहान के उसी नाम के एक उपन्यास का रूपांतरण है। इसमें एक लड़की, जोया सोलंकी की कहानी है, जो 2011 के क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक लकी चार्म बन जाती है।

Latest Bollywood News